वनप्लस का नया गेमिंग फोन: 10000mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरे की खबर
लीक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस एक दमदार गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम OnePlus Turbo 7 Pro हो सकता है।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी वनप्लस (OnePlus) एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है। ताजा लीक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ऐसा फोन लाने वाली है जो परफॉर्मेंस पर खास जोर देता है। इस फोन का नाम 'OnePlus Turbo 7 Pro' या 'OnePlus Turbo Pro' हो सकता है। इसे खासतौर पर भारी गेमिंग और फोटोग्राफी पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
लीक्स के अनुसार इसमें 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K होगा। यह डिस्प्ले 185Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे मोबाइल गेमिंग, स्मूद स्क्रॉलिंग और हाई फ्रेम रेट एनिमेशन का अनुभव काफी बदल जाएगा।
स्पीड के लिए क्वालकॉम का SM8845 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल होने की चर्चा है। इसे संभावित रूप से 'Snapdragon 8 Gen 5 Pro' कहा जा रहा है। यह प्रोसेसर 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और मल्टिटास्किंग के साथ ऊंचे दर्जे का गेमिंग बिना किसी लैग के चलाने में पूरी तरह सक्षम बताया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की संभावना है। इससे साफ और हाई डेफिनिशन फोटो खींचे जा सकेंगे। लेकिन बाकी कैमरा लेंस और सेंसर के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसके इंजीनियरिंग सैंपल में 9,000mAh से 10,000mAh तक की भारी-भरकम बैटरी की टेस्टिंग चल रही है। अगर यह फीचर फाइनल मॉडल में आया तो एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी लाइफ बहुत लंबी होगी।
लंबे गेमिंग सेशन में फोन गरम न हो, इसके लिए वनप्लस एक एक्सटर्नल कूलिंग फैन एक्सेसरी भी दे सकती है, जो तापमान काबू में रखने में मदद करेगी। इससे साफ है कि कंपनी का मुख्य फोकस हार्डकोर गेमर्स पर है।
लॉन्च को लेकर लीक्स में कहा गया है कि यह फोन 2026 के आखिर में आ सकता है। अभी इसकी कीमत, रैम, स्टोरेज और भारत में उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि फोन 'OnePlus Turbo 7 Pro' नाम से ही आएगा या किसी और नाम से। इसलिए फिलहाल इन सभी फीचर्स को सिर्फ संभावित लीक मानना चाहिए और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
बाजार में आने के बाद इस स्मार्टफोन की सीधी और कड़ी टक्कर iQOO ब्रांड के आने वाले 'iQOO Z12 Turbo' स्मार्टफोन से होने की चर्चा है। वजह यह है कि दोनों डिवाइस में मिलते-जुलते गेमिंग फीचर्स और कूलिंग मैकेनिज्म मिलने की संभावना है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।