शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

वानाडोंगरी में घर निर्माण के दौरान निकला सांप, सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

PT24 टीम

नागपुर जिले की हिंगणा तहसील के वानाडोंगरी में घर बनाते समय अचानक सांप दिखने से मजदूर घबरा गए। सर्पमित्रों ने उसे सुरक्षित छोड़ दिया।

नागपुर जिले की हिंगणा तहसील के वानाडोंगरी इलाके में घर बनाने के दौरान अचानक सांप दिखाई देने से मजदूरों में डर का माहौल बन गया। रोहन संजय भट्ट के घर के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की नजर सांप पर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद मजदूर घबरा गए।

मौके पर मौजूद सुपरवाइजर महेश नंदेश्वर ने तत्परता दिखाते हुए सर्पमित्र हिमांशु सुरजुसे और आकाश मेश्राम को फोन कर जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दोनों सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सांप का निरीक्षण किया। उन्होंने सांप की पहचान मांडूल प्रजाति के बिनविषैले सांप के रूप में की।

इसके बाद सर्पमित्रों ने सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। सर्पमित्रों की तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू से निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों ने राहत की सांस ली।

#नागपुर#PT24#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे