गुरूवार, 5 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

टोयोटा ने उतारी इनोवा क्रिस्टा लिमो, 7 और 8 सीट में, कीमत 19.99 लाख रुपये तक

कारोबार PT24 कारोबार डेस्क

टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा का लिमो एडिशन कमर्शियल और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए लॉन्च किया है। 7 सीटर की कीमत 19.95 लाख और 8 सीटर की 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

टोयोटा ने भारतीय बाज़ार में अपनी एमपीव्ही इनोवा क्रिस्टा का नया लिमो एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर कमर्शियल इस्तेमाल और फ्लीट ऑपरेटरों की ज़रूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है। कीमत काफ़ी आकर्षक रखी गई है, इसलिए इसे ग्राहकों के लिए बड़ा सरप्राइज़ माना जा रहा है।

यह इनोवा क्रिस्टा लिमो सिर्फ़ एक ही ग्रेड में आई है, जिसका नाम GX-SLF यानी GX फ्लीट है। इसे दो अलग सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध कराया गया है। 7 सीटर लिमो GX फ्लीट 7S की कीमत 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि 8 सीटर लिमो GX फ्लीट 8S की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

कंपनी ने इस एडिशन की कीमत 20 लाख रुपये के भीतर रखी है, यानी ऊपरी सीमा 19.99 लाख रुपये है। चूंकि यह गाड़ी कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है, इसलिए इसे प्राइवेट गाड़ी की तरह नहीं चलाया जा सकेगा। टूर, ट्रैवल्स और टैक्सी सर्विस देने वाले कारोबारियों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प साबित होगा।

इंजन की बात करें तो लिमो एडिशन में कंपनी ने अपना भरोसेमंद 2.4 लीटर, 4 सिलेंडर वाला टर्बो डीज़ल इंजन दिया है। यह इंजन 148 बीएचपी की ताकत पैदा करता है और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। कम रेव्स पर भी इसका टॉर्क बेहतरीन रहता है, इसलिए लंबे सफ़र में ड्राइवरों को अच्छा अनुभव मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह गाड़ी प्रति लीटर करीब 15 किलोमीटर (15 kmpl) तक का माइलेज दे सकती है।

टोयोटा ने यात्रियों के आराम पर खास ज़ोर दिया है। केबिन में फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट, सभी रो के लिए अलग एयर कंडीशनर (AC), बेहतर हेडरूम और लेगरूम दिया गया है। सफ़र के दौरान मनोरंजन के लिए टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग पर लगे कंट्रोल जैसे फीचर भी इसमें शामिल हैं।

सेफ्टी के मामले में इनोवा क्रिस्टा लिमो में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 7 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल दिए गए हैं।

कंपनी इस गाड़ी पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। ग्राहक की ज़रूरत के हिसाब से इसे बढ़ाकर 5 साल या 2.2 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसके अलावा आकर्षक फाइनेंस स्कीम, कम ईएमआई के विकल्प और 24 घंटे रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे