बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रॉयल एनफील्ड और Deus की जोड़ी, Shotgun 650 की दुनिया भर में बनेंगी सिर्फ 100 बाइकें

रॉयल एनफील्ड और Deus की जोड़ी, Shotgun 650 की दुनिया भर में बनेंगी सिर्फ 100 बाइकें तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

रॉयल एनफील्ड ने कस्टम ब्रांड Deus Ex Machina के साथ मिलकर Shotgun 650 का 'Son Of A Gun' एडिशन पेश किया है। बिक्री 2027 में शुरू होने की संभावना है।

रॉयल एनफील्ड ने मशहूर कस्टम मोटरसाइकिल ब्रांड Deus Ex Machina के साथ हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर Shotgun 650 मोटरसाइकिल का खास 'Son Of A Gun' लिमिटेड एडिशन ला रहे हैं। पूरी दुनिया में इस एडिशन की सिर्फ 100 यूनिट बनाई जाएंगी। इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की संभावना है।

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत एक खास कस्टम Shotgun 650 से हुई है, जो इन दिनों काफी चर्चा में है। कंपनी इसी बाइक से प्रेरणा लेकर 100 यूनिट का प्रोडक्शन करेगी। हर बाइक के साथ एक Royal Enfield x Deus Souvenir जैकेट भी दिया जाएगा।

पहले उस कस्टम बाइक की बात करें। उसका डिज़ाइन स्टैंडर्ड मॉडल से पूरी तरह अलग रखा गया है। उसमें सिंगल ब्राउन लेदर सीट, छोटा टेल सेक्शन, खुला पिछला व्हील और लो-सेट हैंडलबार लगाए गए हैं। इसके अलावा बड़े अलॉय व्हील, कॉम्पैक्ट हेडलैंप काउल और लंबा मेटल एक्जॉस्ट भी मिलता है।

बाइक की बॉडी पर डीप रेड रंग का इस्तेमाल हुआ है, साथ में क्रीम डिटेलिंग और गोल्ड एक्सेंट दिए गए हैं। फ्यूल टैंक पर Royal Enfield और Deus की ब्रांडिंग दिखती है। इस कस्टम बाइक को '1 of 1' की पहचान भी दी गई है। फ्यूल कैप पर 'Deus Ex Machina' और 'Custom by Jeremy Tagand' लिखा है। इंजन कवर पर पियानो ब्लैक फिनिश है, जिससे पूरे डिज़ाइन को अलग लुक मिलता है।

लेकिन ग्राहकों के लिए जो 100 लिमिटेड एडिशन बाइकें बनेंगी, उनमें स्टैंडर्ड Shotgun 650 का मूल सिल्हूट वैसा ही रहेगा। इनमें पीछे का मडगार्ड, पिलियन सीट और आम प्रोडक्शन मॉडल जैसा बॉडीवर्क मिलेगा। इन बाइकों पर डीप रेड रंग के साथ Deus की ब्रांडिंग और खास ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे।

इस लिमिटेड एडिशन में रॉयल एनफील्ड का 650 ट्विन इंजन इस्तेमाल होगा। हर बाइक के साथ मिलने वाला जैकेट स्टोन-वॉश्ड सैटिन फैब्रिक से बना है। जैकेट पर हेरिटेज स्टाइल टाइपोग्राफी है और उसके अंदर के अस्तर पर बाइक की रंगसंगति की झलक मिलती है।

EICMA 2026 में रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक के साथ Himalayan 750 और Continental GT 750 जैसे नए मॉडल की झलक भी दिखाई है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे