बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:50 IST

टाटा मोटर्स की अक्टूबर 2026 ऑफर: Curvv पर Rs 1.25 lakh तक, Nexon पर Rs 75,000 तक फायदा

टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2026 के लिए चुनिंदा कारों पर डिस्काउंट और ग्राहक लाभ का ऐलान किया है। सबसे बड़ा फायदा Tata Curvv पर बताया गया है।

टाटा मोटर्स की अक्टूबर 2026 ऑफर: Curvv पर Rs 1.25 lakh तक, Nexon पर Rs 75,000 तक फायदा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

त्योहारों के सीजन में नई कार लेने का मन बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स की ऑफर आपके काम की है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर डिस्काउंट और ग्राहक लाभ घोषित किए हैं। इनमें एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी, कंज्यूमर और इंटरवेंशन बेनिफिट शामिल हैं।

सबसे ज्यादा फायदा Tata Curvv खरीदने वाले पात्र ग्राहकों को मिल सकता है। इस कार पर कुल मिलाकर Rs 1.25 lakh तक का लाभ मिलने की संभावना बताई गई है। वहीं Tata Nexon के कुछ पेट्रोल वेरिएंट पर Rs 75,000 तक का फायदा हो सकता है।

Curvv की बात करें तो Curvv X को छोड़कर बाकी पात्र वेरिएंट पर कई तरह के लाभ हैं। इसमें Rs 30,000 की कंज्यूमर ऑफर, Rs 40,000 का एक्सचेंज बेनिफिट, Rs 45,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट और Rs 50,000 का लॉयल्टी बेनिफिट गिनाया गया है। ध्यान रहे कि ये सारे लाभ एक साथ मिलें, ऐसा जरूरी नहीं। पात्रता और लागू शर्तों के हिसाब से कुल फायदा Rs 1.25 lakh तक पहुंच सकता है। Curvv X वेरिएंट पर सामान्य कंज्यूमर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर लागू नहीं है। इस वेरिएंट पर सिर्फ Rs 20,000 तक का लॉयल्टी बेनिफिट मिल सकता है।

Nexon खरीदने वालों के लिए भी अक्टूबर में ऑफर हैं। Smart+, Smart+S, Pure, Pure S, Pure+, Pure+ S और Pure+ PS जैसे चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर कुल Rs 75,000 तक का लाभ मिल सकता है। इसमें Rs 10,000 का कंज्यूमर बेनिफिट और Rs 45,000 की इंटरवेंशन ऑफर शामिल है। इसके अलावा पात्र ग्राहकों को एक्सचेंज या स्क्रैपेज के जरिए अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।

Nexon CNG मॉडल पर Rs 60,000 तक का लाभ मिलने की संभावना है। इसमें Rs 10,000 का कंज्यूमर बेनिफिट, Rs 25,000 की इंटरवेंशन ऑफर और एक्सचेंज या स्क्रैपेज के जरिए Rs 20,000 से Rs 25,000 तक का फायदा शामिल है। Nexon डिस्ल पर ज्यादा से ज्यादा लाभ Rs 20,000 तक ही सीमित है।

कम बजट में कार लेने वालों के लिए Tata Tiago और Tata Tigor पर भी छूट है। Tiago के पुराने पेट्रोल और CNG वर्जन पर XE वेरिएंट को छोड़कर Rs 35,000 तक का कुल लाभ मिल सकता है। इसमें कंज्यूमर, इंटरवेंशन, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। Tata Tigor पर Rs 30,000 तक का फायदा मिलने की संभावना है।

बड़ी SUV लेने वालों के लिए भी ऑफर है। Tata Harrier और Tata Safari के डीजल वेरिएंट पर Rs 45,000 तक का लाभ मिल सकता है, जिसमें Rs 10,000 का कंज्यूमर बेनिफिट और एक्सचेंज या स्क्रैपेज से मिलने वाले फायदे शामिल हैं। Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर Rs 30,000 तक की ऑफर मिलने की संभावना है।

खरीदने से पहले एक बात याद रखें। ये सभी ऑफर हर ग्राहक या हर वेरिएंट पर लागू हों, ऐसा नहीं है। कंज्यूमर, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और इंटरवेंशन बेनिफिट एक साथ मिलने को लेकर अलग-अलग शर्तें हो सकती हैं। एक्सचेंज और स्क्रैपेज का फायदा पुरानी गाड़ी की पात्रता और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगा।

इसलिए Curvv, Nexon, Tiago, Tigor, Harrier, Safari या Sierra लेने से पहले नजदीकी अधिकृत टाटा डीलर से लागू ऑफर, वेरिएंट के हिसाब से छूट और आखिरी ऑन-रोड कीमत की पुष्टि कर लें। पात्रता सही हो तो त्योहारों में नई टाटा कार लेते समय अच्छी बचत हो सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे