गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

तड़ीपार बदमाश का नागपुर में बेखौफ डेरा, क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने दबोचा

एक कमरे में कई लोग खड़े हैं, सामने पैक किए सामान और चेहरा ढका व्यक्ति बैठा है
जुर्म PT24 टीम

वाठोड़ा के आजाद नगर में किराए के मकान से 217 ग्राम गांजा, तलवार, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और मोबाइल बरामद

नागपुर : शहर से तड़ीपार किए जाने के बावजूद एक बदमाश नागपुर में बेखौफ रह रहा था। उसने वाठोड़ा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में किराए का मकान भी ले रखा था। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके ठिकाने पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से गांजा, तलवार और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शुभम उर्फ लिंबू लिंबूडकर, निवासी विजयनगर, पाख्खीडे लेआउट, हिंगणा रोड के रूप में हुई है। आरोपी MIDC पुलिस थाने में दर्ज एक गंभीर अपराध में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत तड़ीपारी की कार्रवाई भी की गई थी।

क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को गुप्त सूचना मिली थी कि MIDC थाने के एक मामले में फरार चल रहा तड़ीपार आरोपी वाठोड़ा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में किराए के मकान में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रशांत ठवरे के मार्गदर्शन में टीम ने संबंधित मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी मौके पर ही मिल गया।

पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से 217 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10,850 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा प्लास्टिक रैपर का एक पैकेट, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, एक तलवार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी MIDC थाने में दर्ज मारपीट, दंगा, हथियार अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले में फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने आरोपी को बरामद सामग्री सहित हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वाठोड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन