सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 07:47 IST

सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ते, चांदी 10 महीने बाद 2 लाख रुपये के नीचे

सोने और चांदी के बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। चांदी 17 दिसंबर 2025 के बाद पहली बार 2 लाख रुपये के नीचे आई।

सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ते, चांदी 10 महीने बाद 2 लाख रुपये के नीचे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

सोने और चांदी के बाजार में लगातार तीसरे दिन मंदी देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वैसे सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोने का भाव एक खास दायरे में रहते हुए नीचे आ रहा है।

इंडिया बुलियन अँड ज्वेलर्स असोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1411 रुपये गिरी है और भाव 1.43 लाख रुपये पर आ गया है। पिछले तीन दिनों में सोना कुल मिलाकर करीब 3732 रुपये सस्ता हुआ है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट आई है। एक किलो चांदी की कीमत 7006 रुपये घटकर 1,99,777 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में चांदी पूरे 11,141 रुपये सस्ती हुई है।

खास बात यह है कि 17 दिसंबर 2025 को चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था। ठीक 10 महीने बाद चांदी के दाम एक बार फिर 2 लाख रुपये के नीचे आ गए हैं।

बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत हो रहा है और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से सोने-चांदी के बाजार में यह मंदी दिख रही है। इससे पहले सितंबर महीने में भी सोने में 8 हजार रुपये और चांदी में 15 हजार रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली थी।

IBJA के मुताबिक शुक्रवार (23 अक्टूबर) की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,694 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी सुबह 22 कैरेट सोना 142123 रुपये, 20 कैरेट सोना 130708 रुपये, 18 कैरेट सोना 107021 रुपये और 14 कैरेट सोना 83476 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

शहरों की बात करें तो मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी, पुणे, नागपुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जलगांव, सांगली और बारामती, इन सभी में 24 कैरेट सोने का भाव 142694 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की बात करें तो IBJA के मुताबिक शुक्रवार (23 अक्टूबर) की सुबह उसका दाम 1,99,777 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे