सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:52 IST

सिम कार्ड के लिए बड़े भाई को पीटा

सिम कार्ड के लिए बड़े भाई को पीटा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

मोबाइल के एक सिम कार्ड की वजह से एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की डंडे से पिटाई कर दी. जख्मी राहुल कैलाश उपाध्याय जबकि आरोपी निखिल उपाध्याय है. गिट्टीखदान की पीटेसुर झोपड़पट्टी निवासी राहुल कैलाश उपाध्याय और उसका छोटा भाई निखिल उपाध्याय मजदूरी करते हैं. शनिवार दोपहर मोबाइल फोन के सिम कार्ड को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर निखिल ने लकड़ी के डंडे से बड़े भाई राहुल पर हमला कर दिया. राहुल के सिर पर गहरी चोट आ गई. वह घायल हो गए. गिट्टीखदान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहुल को तत्काल मेडिकल में भर्ती कराया. निखिल को हिरासत में ले लिया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे