सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 10:20 IST

सिक्योरिटी सिस्टम में गड़बड़ी, सर्राफा बाजार में खलबली

अक्षद ज्वेलर्स का शटर खुद-ब-खुद खुला, जांच में चोरी की खबर निकली बेबुनियाद, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

नागपुर. इतवारी के सर्राफा बाजार में अक्षद ज्वेलर्स का शटर अचानक खुलने से चोरी की खबर फैल गई और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पड़ताल में चोरी की बात महज अफवाह निकली. दुकान में लगे हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से शटर अपने आप ऊपर खिसक गया था. सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस और सर्राफा कारोबारियों ने राहत की सांस ली.

मोबाइल पर अलर्ट मिलते ही दुकान पहुंचे संचालक

इतवारी के सर्राफा बाजार में अभिषेक लुनावत का अक्षद ज्वेलर्स शोरूम है. दुकान में आधुनिक हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम लगा हुआ है. 21 अक्तूबर की रात अचानक शटर अपने आप ऊपर की ओर खिसक गया. सिक्योरिटी सिस्टम से मोबाइल पर अलर्ट और अलार्म मिलने के बाद लुनावत तुरंत दुकान पहुंचे. उन्होंने दुकान की जांच की तो अंदर रखे सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला. पड़ताल में पता चला कि सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शटर अपने आप खुल गया था.

विसर्जन जुलूस के साउंड सिस्टम से गड़बड़ी की आशंका

बताया जाता है कि घटना के समय सर्राफा बाजार से दुर्गा देवी प्रतिमा विसर्जन का जुलूस गुजर रहा था. जुलूस के साउंड सिस्टम की तेज आवाज के कारण अक्षद ज्वेलर्स के हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी होने की आशंका जताई गई. इसी वजह से शटर ऊपर खिसक गया.हालांकि, घटना का कारण तकनीकी खराबी बताया गया है.

अफवाह से व्यापारियों में मचा था हड़कंप

शटर खुलने की खबर फैलते ही सर्राफा बाजार चोरी की आशंका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। दीपावली नजदीक होने और बाजार में सोने-चांदी के कारोबार में तेजी के बीच इस खबर ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन दुकान में रखे गहने और अन्य सामान सुरक्षित मिलने तथा तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कारोबारियों ने राहत महसूस की है. सर्राफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने स्पष्ट किया कि सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण ही शटर अपने आप ऊपर हुआ था. उन्होंने चोरी की खबर को पूरी तरह अफवाह और निराधार बताया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे