शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:57 IST

शादी के बहाने लूट ली अश्मत

दो महिलाएं शिकार, बेलतरोडी-सोनेगांव थाने में मामले दर्ज

शादी के बहाने लूट ली अश्मत
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर.

शादी का झांसा देकर महिलाओं से बलात्कार किया गया है. 44 वर्षीय पीड़िता विवाहित है. वह पति से अलग रहती है. उसकी शादी डॉट कॉम पर 30 जुलाई 2022 को आरोपी राजेश गोस्वामी से दोस्ती हुई. कुछ समय बाद दोनों के प्रेम संबंध हो गए. राजेश ने उसे शादी का वादा किया. वह मुलत: हिमाचल प्रदेश का निवासी है. एक गेस्ट हाउस में कुक का काम करता है. वह महिला को मनीष नगर स्थित घर पर ले गया. वहां शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से यह सिलिसला चल निकला. विवाहिता द्वारा शादी के लिए बोलने पर राजेश ने इनकार कर दिया. विवाहिता ने बेलतरोडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार किया है. इसी तरह 29 वषीर्य महिला की हमउम्र युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया. वह 31 दिसंबर 2025 की रात नया साल मनाने का बताकर महिला को सोनेगांव की एक होटल में ले गया. वहां हमबिस्तर हुआ. इसके बाद अलग-अलग होटल में ले जाकर संबंध बनाए. महिला द्वारा शादी के लिए बोलने पर मारपीट करके गला घोंटने का प्रयास किया. शादी करने से इनकार कर दिया. महिला ने सोनेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे