पुलिस कर्मियों ने गायब कर दी घूंस की रकम
गिरफ्तार हवलदार को पांच दिन की हिरासत, फरार सिपाही पर भी मामला दर्ज
नागपुर.
एनसी (असंज्ञेय प्रकरण) में कार्रवाई करने की धमकी देकर 20 हजार की घूंस लेते हुए गिरफ्तार हवलदार सचिन तायडे से ट्रैम मनी (घूंस की राशि) बरामद नहीं हुई है. इस प्रकरण में एसीबी ने सचिन के फरार साथी सिपाही मनीष मेश्राम को भी आरोपी बनाया है. सचिन को अदालत में पेश करके पांच दिनों की हिरासत में लिया गया है. इस प्रकरण से शहर पुलिस में भुचाल मचा हुआ है. लंबे वक्त के बाद एसीबी की शहर पुलिस में दहशत मची है.
शिकायतकर्ता के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने एनसी प्रकरण दर्ज किया था. इस प्रकरण में तायडे और मेश्राम शिकायतकर्ता को कार्रवाई की धमकी दे रहे थे. कार्रवाई नहीं करने के बदले में 40 हजार रुपए मांग रहे थे. शिकायतकर्ता के आगृह करने पर दोनों 20 हजार रुपए में 'सेटलमेंट' करने के लिए तैयार हो गए. इसकी शिकायत मिलते ही एसीबी हरकत में आ गई. तायडे और मेश्राम ने शिकायतकर्ता को रुपए लेकर बुधवार की रात जरीपटका थाने बुलाया. दोनों शिकायतकर्ता को थाने की पहली मंजिल पर ले गए. वहां उससे 20 हजार रुपए लिए. उस वक्त एसीबी की टीम नीचे मौजूद थी. शिकायतकर्ता के इसारा करने पर एसीबी की टीम पहली मंजिल पर पहुंची. पकड़े जाने का खतरा भांपते ही तायडे और मेश्राम सतर्क हो गए. उन्होंने ट्रैप मनी 20 हजार रुपए गायब कर दिए. मनीष मेश्राम और थाने के अधिकारी भाग खड़े हुए. इसी दौरान एसीबी टीम ने तायडे को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तारी के बाद तायडे भी तबियत खराब होने की शिकायत करने लगा. मेयो अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक के उसे भर्ती कर लिया. गुरुवार दोपहर उसे छूट्टी दे दी गई. इसके बाद तायडे को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे पांच दिनों की हिरासत में भेज दिया. एसीबी को संदेह है कि कार्रवाई के दौरान फरार सिपाही मनीष मेश्राम ट्रैप मनी लेकर फरार हो गया. उनके पकड़े जाने का पता चलने पर अधिकारी भी भाग खड़े हुए. मेश्राम की खोज में एसीबी टीम ने आज उसके घर तथा अन्य स्थानों पर दबिस भी दी. उसका कोई पता नहीं चल पाया. तायडे और मेश्राम का जरीपटका थाने में काफी आतंक था. उनके बर्ताव से कर्मचारी और नागरिक त्रस्त थे. शिकायतकर्ता को वह जिस तरह से फोन करके पैसों के लिए धमका रहे थे इस तरह का कृत्य उगाही में होता है. कई थानों में उगाही के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।