सराफा बाजार की बढ़ाई गई सुरक्षा
डीसीपी राहुल मदने ने लिया जायजा, व्यापारियों से की चर्चा
नागपुर.
लॉरेंस बिस्नोई गैंग की कथित धमकी के बाद इतवारी के सराफा बाजार में पुलिस की तैनाती की गई है. दीपावली करीब होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है. इस धमकी के बाद से सराफा व्यापारियों में काफी दहशत है. इसे देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई है. जोन तीन के डीसीपी राहुल मदने ने सोमवार सुबह सराफा बाजार को भेंट दी. उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े और पीड़ित व्यापारियों से चर्चा की. व्यापारियों को जान-माल की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सशस्त्र पुलिस की तैनाती किए जाने का बताया. मदने ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से धमकी प्रकरण की जांच कर रही है. संदिग्ध महिला का पता लगाया जा रहा है. उसे कुछ सुराग मिले है. मदने ने व्यापारियों को किसी भी तरह के खतरे की आशंका होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है. उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया. सोमवार सुबह सराफा बाजार में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए खुफिया कर्मियों को रखा गया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।