बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:39 IST

रितू मालू प्रकरण में CA रिपोर्ट का इंतजार

रितू मालू प्रकरण में CA रिपोर्ट का इंतजार
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर।

रामझूला पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत के रितू मालू प्रकरण में रासायनिक विश्लेषक (CA) की रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। मंगलवार को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ब्रह्मानंद धनुरे की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान CID ने यह जानकारी दी। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।

24 फरवरी की रात हुए इस हादसे के अनुसार, रितिका उर्फ रितू मालू और माधुरी शिशिर सारडा सीपी क्लब से मर्सिडीज कार से निकली थीं। जांच में सामने आया कि कार रितू मालू चला रही थीं। जयस्तंभ चौक से मेयो अस्पताल चौक की ओर जाते समय कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में मो. हुसैन गुलाम मुस्तफा (34) और मो. आतिफ मो. जिया (32) की मौत हो गई थी।

इस मामले में तहसील पुलिस ने अपराध दर्ज किया था, जिसके बाद जांच CID को सौंप दी गई। जिला न्यायालय ने 2 सितंबर को रितू मालू, दिनेश बजरंगलाल मालू और माधुरी सारडा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं।

मंगलवार की सुनवाई में राज्य सरकार ने भी आवेदन प्रस्तुत कर CA रिपोर्ट जल्द प्राप्त करने के लिए न्यायवैद्यक विभाग को निर्देश देने की मांग की। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आर. के. तिवारी और राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता रश्मी खापर्डे ने पक्ष रखा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे