रिश्ता तोड़ने से प्रेमिका के घर पर हंगामा
नागपुर. रिश्ता तोड़ने से संतप्त अपराधी ने पूर्व प्रेमिका के घर पर हंगामा मचाया. यह वारदात पारडी थाना परिसर में हुई. 31 वर्षीय पीड़िता की तीन साल पहले भंडारा में रहने के दौरान हमउम्र अक्षय कांबले से पहचान हुई. अक्षय आपराधिक प्रवृत्ति का है. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. नौकरी की खोज में पीड़िता भी नागपुर आकर रहने लगी. अक्षय प्रेमिका पर शक करने लगा. वह गालियां देकर मारपीट करने लगा. पीड़िता ने अक्षय से संबंध तोड़ लिए. 16 सितंबर की तड़के अक्षय पीड़िता के घर पहुंचा. पीड़िता के घर का दरवाजा पिटने लगा. वह कई दिनों से पीड़िता का पीछा भी कर रहा था. पीड़िता ने पारडी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर अक्षय को गिरफ्तार किया है.