सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 10:02 IST

रेडमी K100 में आएगी 10,000mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया टीज़र

रेडमी का आने वाला स्मार्टफोन Redmi K100 कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।

रेडमी K100 में आएगी 10,000mAh की बैटरी, लॉन्च से पहले कंपनी ने जारी किया टीज़र तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक कंपनी रेडमी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतारने जा रही है। इस फोन का नाम Redmi K100 होगा। कंपनी का कहना है कि इसमें दमदार बैटरी के साथ कई तगड़े फीचर्स दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा। बताया जा रहा है कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस डिवाइस की जानकारी अधिकृत तौर पर सामने रख दी है।

रेडमी ने अपने आने वाले स्मार्टफोन का टीज़र शेयर किया है। इस टीज़र में बैटरी की क्षमता के बारे में जानकारी दी गई है। रेडमी K100 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक इस फोन में उसकी लेटेस्ट Jinshajiang बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल हुई है।

शाओमी का कहना है कि नई बैटरी में 28% सिलिकन-कार्बन कंटेंट है और एनर्जी डेन्सिटी 957Wh/L है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी -20 डिग्री तापमान पर भी स्टेबल और हाई परफॉर्मेंस के साथ चलती है।

शाओमी के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे का शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक, 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग और 47 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह डिवाइस 18 घंटे तक नेविगेशन, 46 घंटे तक पढ़ाई या रीडिंग और 1,000 तक शॉर्ट ड्रामा एपिसोड्स चला सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस डिवाइस में बाईपास चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।

डिस्प्ले के मामले में रेडमी K100 में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। उसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स है। फोन 480Hz मल्टी फिंगर टच को सपोर्ट करेगा। शाओमी का कहना है कि इसमें 40 से ज्यादा गेम 165fps पर खेले जा सकते हैं।

प्रोसेसर को लेकर कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और D2 गेमिंग डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। यह दूसरी चिप गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को बेहतर करेगी। फोन हायपरओएस 4 के साथ आएगा। इसके पिछले हिस्से में आड़ा कैमरा मॉड्यूल होगा, जिस पर 'बोस' से ट्यून किए गए ऑडियो की ब्रांडिंग भी दिखेगी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे