सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
09:08 IST

रायपुर T20: भारत के सामने जिम्बाब्वे ने रखा 8 विकेट पर 103 रन का लक्ष्य

जिम्बाब्वे की महिला टीम ने रायपुर में दूसरे T20 में भारत के सामने 8 विकेट पर 103 रन का लक्ष्य रखा।

रायपुर T20: भारत के सामने जिम्बाब्वे ने रखा 8 विकेट पर 103 रन का लक्ष्य तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन T20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें जिम्बाब्वे की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 8 विकेट पर 103 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी बेहतरीन रही। पहली गेंद से ही भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी।

पहले मैच में जिम्बाब्वे ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया था। दूसरे मैच में टॉस जीतकर उन्होंने कुछ वैसा ही करने के इरादे से पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन पिछले मैच में 42 रन बनाने वाली केलीस एनधलोवू इस बार खाता भी नहीं खोल सकीं। नंदनी शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर चौथे ही ओवर में जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया।

इसके दो ओवर बाद दीप्ति शर्मा ने बिलव्हड बिझा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बिझा 7 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट हुईं। पहले मैच में 43 रन बनाने वाली शेरन मेयर्स इस बार सिर्फ 9 रन ही जोड़ सकीं। वे क्रांति गौड की शिकार बनीं।

इस बीच चिपो मुग्री टिरीपानो और कप्तान जोसेफिन कोमो ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके टीम की पारी को संभाला। जोसेफिन कोमो 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

निकी प्रसाद ने विकेट के पीछे ऋचा घोष के हाथों चिपो को कैच आउट कराया। चिपो ने 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इसके बाद आईं न्यासा ग्वान्झुरू को भी निकी ने बोल्ड कर दिया और उन्हें खाता खोलने का मौका नहीं दिया। निकी ने भारत की तरफ से 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए।

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड।

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), शार्न मेयर्स, न्याशा ग्वानज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, फ्रांसिस्का चिपारे, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे और तेंडाई मकुशा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे