गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

प्रेमिका के मामी की हत्या, कुख्यात अक्षय करोटे गिरफ्तार

जुर्म PT24 टीम

रिश्ते के विरोध की कीमत महिला ने जान देकर चुकाई, अपहरण के बाद लाठी से किया था जानलेवा हमला, दो दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

नागपुर.

नाबालिग भांजी के प्रेम संबंध में बाधा बनी महिला का खून करनेवाले कुख्यात अपराधी अक्षय शालीकराम करोटे को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला नंदनवन के राजेंद्रनगर परिसर का है. 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ आरोपी अक्षय करोटे के प्रेम संबंध थे. लड़की की मामी प्रियंका सावरकर को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. उन्हें अक्षय के अपराधी होने का पता था. उन्होंने अक्षय को नाबालिग से दूर रहने के लिए कहा. अक्षय के प्रेम संबंध का विरोध किया. यही बात अक्षय को इतनी नागवार गुजरी कि उसने प्रियंका को सबक सिखाने का तय किया. अक्षय ने पहले प्रियंका को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मौका मिलते ही नंदनवन परिसर से उसका अपहरण कर लिया. प्रियंका को बाइक पर बिठाकर वाठोडा ले गया. वहां लाठी से सिर, हाथ और पैरों पर वार किए. उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गया. गंभीर हालत में प्रियंका को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें मेयो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद प्रियंका ने दम तोड़ दिया. प्रियंका की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की दिशा में आगे बढ़ाते हुए अक्षय की तलाश तेज कर दी. उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया. अक्षय के खिलाफ हत्या और चोरी जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन