गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया 'क्लीनअप ऑपरेशन'

जुर्म PT24 टीम

फुटपाथ से हटाए डेढ़ हजार कबाड़-लावारिश वाहन, सड़कें बाधामुक्त-राहगिरों को भी राहत

नागपुर.

शहर की सड़कों और फुटपाथों पर सालों से कब्जा जमाकर बैठे वाहनों के लिए नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने 'क्लीनअप ऑपरेशन' चलाया. इसके तहत डेढ़ हजार लावारिश और कबाड़ वाहनों को हटाया गया. सालों से सड़क किनारे और फुटपाथों पर जगह घेरकर खड़े इन वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा था. राहगिरों को भी सड़क पर उतरकर जान जोखिम में डालनी पड़ती थी. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ खाली हुए हैं. शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और रिहायशी इलाकों में बड़ी संख्या में खराब और कबाड़ वाहन लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े थे. ये वाहन सड़क और फुटपाथ पर जगह घेरे हुए थे. इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सड़क पर चलने की मजबूरी झेलनी पड़ रही थी. नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक ब्रांच के डीसीपी आदित्य मिरखेलकर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई. इस टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाकर करीब डेढ़ हजार लावारिश और भंगार वाहनों को हटाया. कार्रवाई के बाद कई प्रमुख सड़कों के किनारे और फुटपाथ खाली हुए. इस अभियान में एएसआई गणेश जंगले, गुरुप्रसाद त्रिपाठी, विनोद जिराफे, हवलदार कपिल धांडे, सचिन जाउरकर, भास्कर पांडे, पतिराम कौरती, सिपाही हर्षद वासनिक और मुंजाजी हांगे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ट्रैफिक ब्रांच ने बताया कि शहर को बाधामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसकी सफलता के लिए नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है. इस संबंध में शिकायत करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 9356847314 पर संपर्क किया जा सकता है. यह मूहिम आगामी दिनों में भी जारी रहेगी.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन