बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:04 IST

फूटपाथ पर सोए मजदूर को कुचला

फूटपाथ पर सोए मजदूर को कुचला

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में हिंगणा मार्ग के राजीव नगर बस स्टॉप के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचल डाला. मृतक मुकेश कनसरे (30) बालाघाट, मध्यप्रदेश है. मुकेश एक साल से नागपुर में मजदूरी करता था. वह अक्सर राजीव नगर परिसर के फूटपाथ पर सोता था. 21 सितंबर की रात हिंगणा रोड स्थित राजीव नगर बस स्टॉप के पास रॉयल होटल के नजदीक अज्ञात वाहन ने मुकेश को अपनी चपेट में ले लिया. मुकेश गंभीर रूप से जख्मी घायल हो गया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस परिसर के सीसीटीवी कैमरों से वाहन चालक की खोज कर रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे