फेरेरो रोशर अब बार के रूप में भी, कंपनी ने लॉन्च किए दो नए हेझलनट बार
फेरेरो इंडिया प्रायव्हेट लिमिटेड ने भारत में प्रीमियम चॉकलेट बार सेगमेंट में एंट्री की है, अब फेरेरो रोशर का जाना-पहचाना स्वाद बार के फॉर्मेट में मिलेगा।
ग्लोबल फेरेरो ग्रुप की भारतीय कंपनी फेरेरो इंडिया प्रायव्हेट लिमिटेड ने फेरेरो रोशर बार्स लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसी के साथ ब्रांड ने भारत के प्रीमियम बार सेगमेंट में कदम रख दिया है। कंपनी का कहना है कि फेरेरो रोशर के उस खास अनुभव को अब एक नए फॉर्मेट में पेश किया जा रहा है, जिसमें चुने हुए इंग्रेडिएंट्स, अलग स्वाद और ब्रांड की पहचान बन चुकी गोल्डन पैकेजिंग का मेल देखने को मिलेगा।
ये बार स्मूथ चॉकलेट, क्रीमी फिलिंग और कुरकुरे हेझलनट्स के फेरेरो रोशर के सिग्नेचर मिक्स से बने हैं। कंपनी के मुताबिक इससे भारत में सबसे पॉपुलर चॉकलेट फॉर्मेट को एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा।
फेरेरो रोशर पहले से ही क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और मल्टी-सेंसरी एक्सपीरियंस के कॉम्बिनेशन के लिए जाना जाता है। अब बार्स के साथ ब्रांड अपने इसी सिग्नेचर एक्सपीरियंस को एक अलग फॉर्मेट में ले जा रहा है, ताकि लोग चाहें अकेले एंजॉय करें या दूसरों के साथ शेयर करें, दोनों तरह से फेरेरो रोशर का मजा ले सकें।
बार को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें फेरेरो रोशर की डिजाइन बार पर उकेरी गई है। यह फेरेरो रोशर की आइकॉनिक टेक्सचर को दिखाती है और स्मूथ व क्रंची हिस्सों के बीच बदलती रहती है। चुने हुए कोको और हेझलनट्स से बने ये बार मुंह में घुल जाते हैं और हर बाइट में अलग-अलग टेक्सचर का एहसास देते हैं। यह रेंज दो वैरिएंट में आती है, क्लासिक हेझलनट और 70 परसेंट कोको हेझलनट। 70 परसेंट कोको वैरिएंट सबसे ज्यादा कोको वाला एक्सपीरियंस देता है।
फेरेरो इंडिया सबकॉन्टिनेंट के मार्केटिंग हेड झोहेर कापुसवाला ने कहा, "फेरेरो रोशर ने क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और अनोखे स्वाद के खास कॉम्बिनेशन के जरिए भारत में मजबूत जगह बनाई है। फेरेरो रोशर बार्स के साथ हम इन्हीं सिग्नेचर चीजों को नया रूप दे रहे हैं और लोगों को ब्रांड को एक्सपीरियंस करने के ज्यादा मल्टी-सेंसरी तरीके दे रहे हैं। इंग्रेडिएंट्स की चॉइस से लेकर बार की डिजाइन और स्वाद तक, हर एक बात को इस तरह सोचकर डिजाइन किया गया है कि हर बाइट खास लगे। ब्रांड की पहचान बन चुके ओरिजिनल इंग्रेडिएंट्स से जुड़े रहते हुए हमें खुशी है कि लोग अब फेरेरो रोशर को एक नए फॉर्मेट में एक्सप्लोर कर पाएंगे।"
हर बार का वजन 90 ग्राम है और यह फेरेरो रोशर की सिग्नेचर गोल्डन पैकेजिंग में रैप किया गया है, जो इस नए फॉर्मेट में भी ब्रांड की खास पहचान बरकरार रखता है। क्लासिक मिल्क वैरिएंट स्मूथ और सुकून देने वाला एक्सपीरियंस देता है, वहीं 70 परसेंट डार्क वैरिएंट में कोको का स्वाद ज्यादा गहरा और भरपूर है।
फेरेरो रोशर बार्स शुरुआत में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलेंगे, इसके बाद बड़े शहरों के मॉडर्न ट्रेड और प्रीमियम स्टोर्स में इन्हें उतारा जाएगा। लॉन्च कैंपेन "फेरेरो रोशर अब बार स्वरूप में" का प्रचार ओओएच, डिजिटल और क्रिएटर कोलैबोरेशन के जरिए किया जाएगा, जिसका समापन एक्टर हृतिक रोशन को लेकर बनाए गए विज्ञापन से होगा। क्लासिक हेझलनट और 70 परसेंट कोको हेझलनट, दोनों वैरिएंट में मिलने वाले इस 90 ग्राम बार का एमआरपी 499 रुपये रखा गया है।