ऑनर ने चीन में उतारे दो गेमिंग फोन, 12,070mAh की बैटरी के साथ
स्मार्टफोन कंपनी ऑनर ने चीन में अपनी नई Win सीरीज के तहत Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 लाँच किए हैं।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
स्मार्टफोन कंपनी हॉनर ने चीन में अपनी नई Win सीरीज के तहत दो फोन लाँच किए हैं। इनके नाम हैं Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2। दोनों फोन में 12,070mAh की बैटरी दी जाएगी। ये फोन खास तौर पर गेमिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
कंपनी के दोनों फोन में हाई-परफॉर्मंस स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, दमदार कूलिंग सिस्टम और हाई टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। अब दोनों फोन की कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं।
पहले Honor Win RT 2 की कीमत। इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 4,199 युआन यानी करीब 49,000 रुपये का है। 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4,599 युआन यानी करीब 53,700 रुपये है। 12GB + 512GB वेरिएंट 4,899 युआन यानी करीब 57,200 रुपये का है, जबकि 16GB + 512GB वेरिएंट 5,199 युआन यानी करीब 60,700 रुपये में मिलेगा।
Honor Win Turbo 2 का 8GB + 256GB वेरिएंट 3,199 युआन यानी करीब 37,300 रुपये का है। 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन यानी करीब 40,800 रुपये है। 16GB + 256GB वेरिएंट 3,899 युआन यानी करीब 45,500 रुपये का है। 12GB + 512GB वेरिएंट 4,199 युआन यानी करीब 49,000 रुपये का और 16GB + 512GB वेरिएंट 4,499 युआन यानी करीब 52,500 रुपये का है।
अब Honor Win RT 2 के फीचर्स। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। साथ में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज है। डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Honor की इन-हाउस WIN डिस्प्ले चिप, डुअल Demura कैलिब्रेशन और 5920Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी भी है। गेमिंग के दौरान फोन ठंडा रहे, इसके लिए Dongfeng Turbo कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
गेमिंग के लिए इस फोन में 5000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 520Hz टेन-फिंगर टच सैंपलिंग और 800Hz जायरोस्कोप है। कंपनी का कहना है कि फोन में टैप लेटेंसी 21 मिलीसेकंड तक है। ऑडियो के लिए डुअल 1216 स्पीकर और मैट मेटल फ्रेम है। फोन की WIN एनर्जी रिंग में 40 से ज्यादा लाइटिंग इफेक्ट्स भी मिलेंगे। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है।
फोटोग्राफी के लिए Honor Win RT 2 में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें 1/1.55-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी है।
Honor Win Turbo 2 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर है। इसमें एक्टिव कूलिंग फैन नहीं दिया गया। फिर भी यह फोन 12,070mAh बैटरी और 2K रेजोल्यूशन वाले 185Hz डिस्प्ले के साथ आया है। फोन में 6.89 इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले है। WIN डिस्प्ले और WIN टच चिप्स के साथ इसमें 10,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है।
इस फोन में भी 5920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट है। गेमिंग के लिए 5000Hz टच सैंपलिंग, 520Hz टेन-फिंगर टच रिपोर्टिंग और 800Hz जायरोस्कोप मिलेगा। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल 1216 सिमेट्रिकल स्पीकर हैं।
AI एनेमी फुटस्टेप एनहांसमेंट फीचर गेमिंग के दौरान यूजर्स की मदद कर सकता है। बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायपास चार्जिंग भी है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा, 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है और इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।