बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:25 IST

नागपुर में सावन सेलिब्रेशन की धूम, 300 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने बिखेरा जलवा

नागपुर के अमृत भवन में हुए सावन सेलिब्रेशन 2026 में कई स्पर्धाओं के विजेताओं का ऐलान हुआ।

नागपुर में सावन सेलिब्रेशन की धूम, 300 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने बिखेरा जलवा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर शहर में एंजल लेडीज क्लब ने सावन सेलिब्रेशन 2026 का आयोजन किया। यह प्रोग्राम शहर के अमृत भवन में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पूरे आयोजन में 300 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया और मौके पर काफी रौनक देखने को मिली।

कार्यक्रम में दो खास मेहमान बुलाए गए थे। इनमें एक थीं आर्किटेक्ट झिरो डिग्री लाउंज की संचालिका रेतुजा टापन जैसवाल, और दूसरी थीं डॉ. वर्षा सारडा। यह पूरा आयोजन एंजल लेडीज क्लब की फाउंडर और संचालिका सविता ने झिरो डिग्री लाउंज, सीक्वल असावा की अगुवाई में किया। इस आयोजन में टोयोटा और न्यू एरा हॉस्पिटल का भी सहयोग रहा।

प्रोग्राम में किड्स फैंसी ड्रेस स्पर्धा भी रखी गई थी, जिसमें काव्या अप्पर ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मौजूद रहीं। इस स्पर्धा में अद्विका भडुले पहले नंबर पर रहीं, श्रेया मिश्रा दूसरे नंबर पर आईं, जबकि स्थवीर भगत ने एस्ट्रोनॉट थीम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा श्रेयांश सिद्धार्थ जैन को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कुकिंग कॉम्पिटिशन में मनोरमा कच्छवाह पहले, शिवानी चावरे दूसरे और गीतिका राठी तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद हुई आइडल मेकअप स्पर्धा में सवाली रोशन गणवीर पहले नंबर पर आईं, रसिका प्रमोद भाकटे दूसरे और शुभांगी शेटे तीसरे नंबर पर रहीं। मेहंदी स्पर्धा में भी तीन विजेता चुने गए, जिसमें आयुषी जैन पहले, मेहक वर्मा दूसरे और रुचिका श्रीखंडे तीसरे नंबर पर रहीं।

मंगलागौर स्पर्धा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ग्रुप-स्काय नारी शक्ति ग्रुप ने पहला स्थान जीता। इसके बाद दूसरे नंबर पर पर्जन्य सखी ग्रुप रहा, जबकि तीसरे नंबर पर रॉकस्टार ग्रुप ने कब्जा जमाया।

किड्स फैंसी ड्रेस स्पर्धा का जजमेंट मलिका ताज फातिमा और डॉ. गोल्डी संजय येडे ने किया, जबकि मंगलागौर स्पर्धा को जज करने की जिम्मेदारी आकाश विजय राव कलामकर और ध्वनि शर्मा ने निभाई। इसी दौरान सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट असीफा सय्यद ने भी खास 'लुक एंड लर्न' सेमिनार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को मेकअप से जुड़ी जानकारी दी।

पूरे प्रोग्राम का डिजिटल पार्टनर ग्रोथमाइंड्स डिजिटल मार्केटिंग रहा, जिसके संचालक फैजल बराडे हैं। कार्यक्रम का संचालन एंकर और एंटरटेनर डॉ. अंश रांधे ने किया, जिन्होंने पूरे इवेंट को दिलचस्प अंदाज में आगे बढ़ाया।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे