गुरूवार, 5 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नागपुर के सराफा बाजार में धनतेरस-दिवाली पर 100 से 125 करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान

नागपुर के सराफा बाजार में धनतेरस-दिवाली पर 100 से 125 करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

सोने-चांदी के दाम ऊंचे हैं, फिर भी नागपुर के सराफा बाजार में रौनक है। ज्वेलर्स को धनतेरस और दिवाली के बाद शादियों के सीजन से भी सहारा मिलने की उम्मीद है।

नागपुर के सराफा बाजार में धनतेरस और दिवाली को लेकर चहल-पहल बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि इन दोनों त्योहारों के दौरान शहर में गहनों और चांदी के बर्तनों की खरीदारी से 100 से 125 करोड़ रुपये का कारोबार होगा।

दिवाली और धनतेरस का शुभ मुहूर्त जेवर के बिना पूरा नहीं माना जाता। चीज़ भले छोटी-सी खरीदी जाए, लेकिन खरीदारी तो होती ही है। इसी छोटी-मोटी खरीदारी से पूरा बाजार गुलजार हो जाता है।

कुछ ज्वेलर्स एक से बढ़कर एक ऑफर्स के साथ तैयार बैठे हैं, तो कुछ ने बड़ी रेंज सजा रखी है। मार्केट में भीड़ बढ़ रही है और धनतेरस तक यह अपने चरम पर पहुंच जाएगी। सोने-चांदी की कीमत ज्यादा होने के बाद भी सराफा बाजार में मंदी जैसा माहौल नहीं दिख रहा।

बटुक भाई ज्वेलर्स के मोहित सेद का कहना है कि इस बार सीजन काफी लंबा खिंचने वाला है और धनतेरस-दिवाली खास रहेगी। उनके मुताबिक धनतेरस के बाद भी शादियों का सीजन चलेगा, जो बाजार की रौनक बनाए रखेगा। वे यह भी कहते हैं कि भारतीय परंपरा में हर मौके पर सोने और चांदी की पूछ बनी रहती है।

बटुक भाई संस के विराज सेठ के अनुसार धनतेरस का मुहूर्त कोई छोड़ना नहीं चाहता और हर कोई कुछ न कुछ खरीदता है। इसके लिए लोग पूरे साल बचत करते हैं, इसलिए दुकानदारों को भी उम्मीद रहती है। उन्होंने बताया कि इस बार भी खास तैयारी की गई है। पूरे देश से शानदार कलेक्शन मंगाए गए हैं, स्कीम भी अच्छी है और बायबैक की योजना भी खास है।

लोढे ज्वेलर्स के यश लोंढे ने कहा कि इस बार शादियों के लिए 7 अच्छे मुहूर्त हैं। शादी में गहना खरीदना छोटे से छोटे परिवार के लिए भी जरूरी होता है। इसी वजह से इस साल सराफा बाजार में लंबे समय तक ग्राहकों की आमद देखने को मिल सकती है। उनके मुताबिक लोग अभी से खरीदारी करने लगे हैं।

मेहेर ज्वेलर्स के सीए हर्षल दारोडकर ने बताया कि इस समय सोने और चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट चल रही है, जिसका फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। कीमतें ऊंची होने के बावजूद मार्केट में डिमांड अच्छी बनी हुई है। दिवाली के साथ-साथ शादियों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है।

रोकड़े ज्वेलर्स के पारस रोकड़े का कहना है कि धनतेरस का मुहूर्त काफी अहम होता है, इसलिए हर कोई कुछ न कुछ खरीदना चाहता है। इसी चाहत से बाजार का माहौल बदलता है और खरीदारी बढ़ जाती है। उनके अनुसार यह परंपरा सालों से चली आ रही है और नई पीढ़ी में भी यह मान्यता कायम है, जो बाजार के लिए अच्छी बात है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे