सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 08:41 IST

नई टोयोटा फॉर्च्युनर 1 दिसंबर को दुनिया के सामने आएगी, भारत में अगले साल लॉन्च की उम्मीद

टोयोटा अपनी नेक्स्ट जनरेशन फॉर्च्युनर का ग्लोबल प्रीमियर 1 दिसंबर 2026 को करेगी।

नई टोयोटा फॉर्च्युनर 1 दिसंबर को दुनिया के सामने आएगी, भारत में अगले साल लॉन्च की उम्मीद तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टोयोटा फॉर्च्युनर के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी अपनी मशहूर SUV के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल का ग्लोबल प्रीमियर 1 दिसंबर 2026 को करने जा रही है। इस तारीख की पुष्टि टोयोटा साउथ अफ्रीका ने की है। भारत में यह नई SUV अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।

मौजूदा फॉर्च्युनर जनरेशन 2016 से बाजार में है। इसी वजह से माना जा रहा है कि नए मॉडल में पिछले दस साल के सबसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इंजन की बात करें तो नई फॉर्च्युनर में अभी वाला 2.8-लीटर टर्बो डिजल इंजन बना रह सकता है। भारत में बिकने वाले नियो ड्राइव वर्जन की तरह 48V माइल्ड-हाइब्रिड डिजल सेटअप भी जारी रह सकता है। गियरबॉक्स के लिए मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ वेरिएंट में 4-व्हील ड्राइव और लो-रेंज ट्रांसफर केस भी दिया जा सकता है। 2.7-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी भारतीय बाजार में बना रह सकता है। ये सारी बातें अभी संभावित हैं।

केबिन में बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड अपेक्षित है। टॉप वेरिएंट में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, कनेक्टेड कार फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की संभावना है। ओवर-द-एअर सॉफ्टवेयर अपडेट भी शामिल हो सकते हैं।

सेफ्टी पर भी जोर रहने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान दिखे रडार और कैमरा सेटअप से लगता है कि लेवल 2 ADAS मिलेगा। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर हो सकते हैं। टोयोटा सेफ्टी सेंस टेक्नोलॉजी को ज्यादा अहमियत दिए जाने की संभावना है।

बाहर की तरफ बड़ी ग्रिल, उठा हुआ बोनट, शार्प हेडलैम्प, उभरे हुए व्हील आर्च और नए डिजाइन का टेलगेट दिख सकता है। कनेक्टेड LED लाइट बार की झलक भी सामने आ चुकी है। नए मॉडल में अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म इस्तेमाल हो सकता है और 7-सीटर लेआउट बना रह सकता है।

भारत में लॉन्च के बाद इसका मुकाबला किया सोरेंटो, जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडियाक, एमजी मेजेस्टर और फोक्सवैगन टेरॉन जैसी SUV से हो सकता है। कंपनी ने सभी फीचर्स की अंतिम पुष्टि अभी नहीं की है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे