शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मुंबई हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में BSE और 'जलसा' का भी जिक्र

मुंबई हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में BSE और 'जलसा' का भी जिक्र तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को ईमेल के जरिए फिर बम धमाके की धमकी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को फिर बम धमाके की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई है। इस बार मुंबई हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की गंभीर धमकी दी गई है। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हाईकोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

ईमेल की सबसे अहम और चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें सिर्फ हाईकोर्ट का जिक्र नहीं है। इसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वरली रेसकोर्स और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित मशहूर बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे