मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मिलान के बाइक शो में होंडा ने उतारीं 2027 की नई मोटरसाइकिलें, Africa Twin और Fireblade भी

मिलान के बाइक शो में होंडा ने उतारीं 2027 की नई मोटरसाइकिलें, Africa Twin और Fireblade भी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 में होंडा ने 2027 मॉडल वर्ष की नई बाइक्स और कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए हैं। भारत में लॉन्च पर कंपनी ने कुछ नहीं बताया।

होंडा ने इटली के मिलान में चल रहे मोटरसाइकिल शो EICMA 2026 में 2027 मॉडल वर्ष के लिए नई बाइक्स और कॉन्सेप्ट मॉडल्स की लंबी फेहरिस्त पेश की है। मोटरसाइकिल बाजार में होंडा की अपनी अलग पहचान है, और इस शो में कंपनी ने नई CRF1150L Africa Twin और CBR1000RR-R Fireblade को दुनिया के सामने पहली बार रखा। इनके अलावा V3R 900 E-Compressor, CBR500R FOUR और कुछ इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

शो की सबसे अहम बाइक्स में से एक नई होंडा CRF1150L Africa Twin है। इसमें इंजन डिस्प्लेसमेंट बढ़ाया गया है और वजन घटाने के लिए भी बदलाव किए गए हैं। अब इस सीरीज में Africa Twin, Africa Twin Adventure Sports और नया Africa Twin Enduro Sports शामिल हैं। फ्यूल टैंक का थोड़ा हिस्सा सीट के नीचे रखा गया है, जिससे बाइक का सेंटर पॉइंट नीचे रखने में मदद मिलती है। Adventure Sports वेरिएंट में होंडा का नया Sensing Ride असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है।

V3R 900 E-Compressor इस शो की एक और खास बाइक है। इसमें V आकार का 3-सिलेंडर इंजन है और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से कंट्रोल होने वाला कॉम्प्रेसर लगाया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक मोटरसाइकिल में इस तरह का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड कॉम्प्रेसर दुनिया में पहली बार इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी इस बाइक का प्रोडक्शन वर्जन तैयार करने की तरफ बढ़ रही है।

CBR1000RR-R Fireblade में भी 2027 के लिए बड़े बदलाव हुए हैं। इस बाइक के करीब 75 टक्के पार्ट्स नए सिरे से तैयार किए गए हैं। नया एल्युमिनियम फ्रेम, स्विंगआर्म और इंजन में 2-स्टेज वेरिएबल लेंथ इनटेक फनल सिस्टम इसके अहम बदलावों में गिने जा रहे हैं। इस सीरीज में Fireblade, Fireblade SP और नया Fireblade HRC Works Edition पेश किए गए हैं।

CBR500R FOUR में 4-सिलेंडर इंजन और Honda E-Clutch मिलता है। Adv 125 में 125cc का eSP+ इंजन, 5-इंच की TFT स्क्रीन और RoadSync कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही RN0 इलेक्ट्रिक असिस्ट माउंटेन बाइक, EV Outlier इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट और Onitsuka Tiger Honda Mid Sports Concept भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं।

होंडा की यह प्रदर्शनी 8 नवंबर तक चलेगी। इनमें से कुछ मॉडल आगे चलकर भारतीय बाजार में आ सकते हैं, लेकिन भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे