सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:53 IST

खूद के पैसे वापिस मांगने पर फोड़ा सिर

सौरभ बुंडगे पीएसआई कलमना थाना

नागपुर.

खूद के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया. उसका डंडे से सिर फोड़ दिया गया. यह वारदात कलमना थाना परिसर में हुई. पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया है. पांडे और उसका परिवार डेली कलेक्शन का काम करता है। शिकायतकर्ता टिकेश बोपचे और बस्ती के कुछ अन्य लोगों ने पांडे परिवार के पास डेली कलेक्शन के पैसे जमा किए थे. 22 अक्टूबर की रात टिकेश बोपचे, अमित तुरकर और बस्ती के कुछ अन्य लोगों के साथ बकाया पैसे मांगने पांडे के घर पहुंचे. पांडे ने रुपए देने से इनकार कर दिया. इससे विवाद बढ़ गया. विवाद के दौरान भूपेंद्र पांडे और उसके पिता गुरुप्रसाद पांडे ने गाली-गलौज की. इसी दौरान भूपेंद्र पांडे ने अमित तुरकर के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में अमित घायल हो गया. अमित तुरकर को मेयो अस्पताल ले जाया गया. कलमना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. भूपेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे