कैमरा सेंसर की सप्लाई में अड़चन, स्टैंडर्ड आईफ़ोन 18 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी
एक नई रिपोर्ट के दावे के मुताबिक कैमरा सेंसर की सप्लाई की वजह से एप्पल के स्टैंडर्ड आईफ़ोन 18 की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है। इसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
एप्पल की आईफ़ोन 18 सीरीज को लेकर यूजर्स में काफी उत्सुकता है और नई सीरीज कब आएगी, इस पर लगातार चर्चा चल रही है। अब लॉन्चिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस सीरीज का एक मॉडल तय वक्त पर लॉन्च नहीं होगा।
कंपनी ने सितंबर महीने में आईफ़ोन 18 प्रो और आईफ़ोन 18 प्रो मैक्स के साथ अपना पहला बुक स्टाइल फोल्डेबल आईफ़ोन डुओ पेश किया था। लेकिन इस बार कंपनी ने सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल आईफ़ोन 18 लॉन्च नहीं किया। यह मॉडल जनवरी महीने में लॉन्च होना था। अब कहा जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है।
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कैमरा सेंसर की सप्लाई की वजह से लॉन्चिंग में देर हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कंपनी अपने आईफ़ोन के लिए कैमरा सेंसर सोनी से खरीदती थी। लेकिन कंपनी ने पिछले साल सैमसंग के साथ नई डील की थी। इस करार के तहत सैमसंग अमेरिका के टेक्सास में स्थित अपने कारखाने में आईफ़ोन के लिए नए 20 मेगापिक्सेल के सीएमओएस (CMOS) कैमरा सेंसर बना रहा है। मगर इन सेंसर के उत्पादन में देरी हुई, इसलिए एप्पल को जितने सेंसर चाहिए थे, उतने नहीं मिल पाए। इसी वजह से आईफ़ोन 18 की लॉन्चिंग लेट होने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस बार एप्पल को कैमरा सेंसर के लिए अपने पुराने सप्लायर सोनी की जगह सैमसंग पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस साल स्टैंडर्ड आईफ़ोन 18 लॉन्च नहीं किया था और इसे अगले साल लॉन्च करने की योजना थी। चर्चा है कि स्टैंडर्ड मॉडल के साथ कंपनी कम कीमत में आईफ़ोन 18 ई और आईफ़ोन एयर 2 भी लॉन्च करेगी। इन तीनों डिवाइस की लॉन्च तारीख की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
फीचर्स की बात करें तो आगामी आईफ़ोन 18 में एप्पल का A20 चिपसेट मिलने की संभावना है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोन में 6.3 इंच का अमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी और 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।