बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जेल से छूटते ही करने लगा था चोरियां

यूनुस शेख पीआई यशोधरा नगर थाना
जुर्म PT24 टीम

पांच वारदात का खुलासा, यशोधरा पुलिस की कार्रवाई

नागपुर.

जेल की सलाखों से बाहर आने के महज 15 दिन के भितर ही चोरियां करनेवाले अपराधी को यशोधरा पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी कन्हैया उर्फ सोनू साहू है. उससे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है. सोनू दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था. उसके दोनों साथी फिलहाल फरार हैं.

मेहंदीबाग पावर हाउस के पास से एक वाहन चोरी हुआ था. मामले की जांच के दौरान यशोधरा नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस वारदात में कलमना के कन्हैया उर्फ सोनू साहू का हाथ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और सोनू को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी किया गया वाहन भी बरामद किया गया. सोनू से पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हुआ. उसने कोराडी थाना क्षेत्र में सेंधमारी तथा हुड़केश्वर, सदर और इमामबाड़ा थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है.

15 दिन पहले जेल से आया था बाहर

पुलिस के अनुसार सोनू चोरी के एक मामले में करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था. बाहर आने के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया. आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं.

फरार साथियों की तलाश जारी

कन्हैया साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके दोनों फरार साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की अन्य वारदातों में उनकी क्या भूमिका रही है और गिरोह ने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे