इमारत की छत पर इश्क का खतरनाक खेल
जान जोखिम में डालकर प्रेमी जोड़े की हरकत, मोबाइल में कैद हुआ वीडियो
नागपुर.
शहर में सार्वजनिक और रिहायशी इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. रामनगर रोड की एक चर्चित इमारत की छत पर एक प्रेमी जोड़ा जान जोखिम में डालकर इश्क फरमाता नजर आया. इमारत की छत पर खुलेआम की जा रही इस हरकत को परिसर के ही एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद इमारत की सुरक्षा व्यवस्था और वहां होने वाली गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही रामदासपेठ परिसर की एक चर्चित इमारत में भी रात के अंधेरे में एक प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हरकतों का मामला सामने आया था. उस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली थी. हालांकि, मामला सामने आने के बावजूद इसे कथित तौर पर दबा दिया गया. अब रामनगर रोड की ताजा घटना ने चिंता बढ़ा दी है. छत पर इस तरह जान जोखिम में डालकर की जा रही हरकत किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।