शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

हॉलीवुड अभिनेत्री किमरी जॉन्सन का 50 साल की उम्र में निधन, हार्ट एन्यूरिज्म से थीं जूझ रहीं

कल्चर PT24 टीम

'बेवर्ली हिल्स, 90210' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और मॉडल किमरी जॉन्सन ने 4 नवंबर को आखिरी सांस ली।

हॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। 'बेवर्ली हिल्स, 90210' और 'ड्यूड, व्हेयर्स माय कार?' जैसी फिल्मों और टीवी सीरीज में नजर आ चुकीं अभिनेत्री और मॉडल किमरी जॉन्सन (Kimmarie Johnson) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 50 साल की उम्र में 4 नवंबर को उनका निधन हो गया।

किमरी को हार्ट एन्यूरिज्म नाम की गंभीर बीमारी बताई गई थी। इसी बीमारी से लड़ते हुए उनकी मौत हुई। उनके जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

अब बात उस वक्त की, जब हालत बिगड़ी। अक्टूबर के आखिर में किमरी के सामने अचानक मेडिकल इमरजेंसी की हालत बन गई। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हार्ट एन्यूरिज्म है। करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चलता रहा, लेकिन इलाज के दौरान ही 4 नवंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली।

किमरी के पीछे उनका बेटा कैमरन निनो है। उनकी मौत से परिवार और चाहने वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। हॉलीवुड ने सिर्फ एक काबिल अभिनेत्री को नहीं खोया है, बल्कि एक सकारात्मक और जोश से भरी शख्सियत को भी खो दिया है।

किमरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद अभिनय में किस्मत आजमाने के लिए वे कैलिफोर्निया चली गईं। उन्हें खास पहचान 'बेवर्ली हिल्स, 90210' सीरीज से मिली। डैरेन स्टार की बनाई यह सीरीज 1990 के दशक की लोकप्रिय अमेरिकी टीन ड्रामा थी। इसमें कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स इलाके में रहने वाले हाई स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स की जिंदगी, दोस्ती, प्यार और संघर्ष दिखाया गया था।

अभिनय और मॉडलिंग के साथ-साथ किमरी ने कारोबार की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'स्किनग्लो बाय किमरी' (SkinGlow by Kimmarie) के नाम से अपना खुद का स्किनकेयर ब्रांड शुरू किया था। इस तरह मनोरंजन जगत के साथ-साथ बिजनेस में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। किमरी जॉन्सन के निधन की खबर से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे