शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:39 IST

हफ्ता नहीं देने पर फूंक डाली ट्रांसपोर्टर की फॉर्च्यूनर

साल भर से मिल रही थी धमकी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला, पेशेवर अपराधी है आरोपी, जरीपटका में मामला दर्ज

नागपुर.

हफ्ता नहीं देने की वजह से साल भर से चल रही रंजिश में अपराधियों ने भाजपा पदाधिकारी और ट्रांसपोर्ट व्यापारी की घर के सामने पार्क फॉर्च्यूनर को आग के हवाले कर दिया. यह वारदात 10 अक्तूबर की तड़के जरीपटका थाने के तहत मिसाल लेआउट में हुई है. इस वारदात से ट्रांसपोर्टर और उसके परिजन दहशत में है. लगातार शिकायतें आने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई करने से उत्तर नागपुर में किसी भी वक्त खून-खराबा होने का खतरा निर्माण हो गया है.

शिकायतकर्ता सिमरजीत सिंह मुलतानी ट्रांसपोर्टर है. उनकी साल भर से अपराधी सुखराज सिंह रंधावा और उसके साथियों से रंजिश चल रही है. मुलतानी की शिकायत के अनुसार रंधावा और उसके साथी उन्हें हफ्ता वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मुलतानी ने इसकी समय-समय पर पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 20 दिन पहले सुखराज रंधावा और अग्रेज सिंह उर्फ अजूर्न गट्टरोडे ने रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस के पहले से रवैया को देखते हुए मुलतानी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई. 10 अक्टूबर की तड़के मुलतानी काग घर के सामने पार्क की गई फॉर्च्यूनर क्रमांक एम.एच./40.सी.क्यू./4545 का हॉर्न सुनाई दिया. मुलतानी जैसे ही घर के बाहर निकले तो उन्हें फॉर्च्यूनर जलती हुए दिखाई दी. मुल्तानी ने तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी. जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंच गई. मुलतानी ने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की जांच की. उसमें मोपेड पर सवार तीन युवक फॉर्च्यूनर को आग लगाकर जाते हुए दिखाई दिए. पड़ताल करने पर आग लगानेवाले युवक परविंदर उर्फ अर्जुन प्रीतम सिंह गट्टरोडे (30), सेबी गोत्रा (36) बाबा बुद्धाजी नगर और डिंपी सैनी (34) कपिल नगर होने का पता चला. मुलतानी ने जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सूत्रों के अनुसार आरोपी काफी समय से मुलतानी और उससे जुड़े लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं. आठ माह पहले कपिल नगर थाने में पीड़ितों ने हफ्ता वसूली की शिकायत भी की थी. इसके बावजूद कपिल नगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. एक माह पहले पीड़ित ने जोन 6 के डीसीपी रमेश धुमाल से भी शिकायत की. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए. उन्होंने सुखराज सिंह रंधावा के इशारे पर मुलतानी की फॉर्च्यूनर को आग लगा दी. फरवरी माह में आटोमोटिव चौक पर ट्रांसपोर्टर गोल्डी कलेर पर जानलेवा हमला हुआ था. इस वारदात में सुखराज रंधावा, सागर गट्टरोडे, उसका भाई अर्जुन गट्टरोडे और उनके साथी लिप्त है. सागर को अग्रिम जमानत मिली हुई है जबकि, अर्जुन मामला दर्ज होने के बाद से फरार बताया जाता है. फरार होने के बावजूद उसके साथियों की मदद से मुलतानी की फॉर्च्यूनर को आग लगाया जाना बेहद गंभीर है. मुलतानी का कहना है कि पुलिस का रंधावा और उसके साथियों को पुलिस का आश्रय मिला हुआ है. इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे