शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:59 IST

रांग साईड ड्राइविंग करनेवाले ने तोड़ी नाक

सदर में वारदात, स्कार्पियो चालक पर मामला दर्ज

पवन भिंगारदिवे सेकंड पीआई सदर थाना

नागपुर.

रांग साईड ड्राइविंग किए जाने को लेकर सदर में ई-कार और स्कार्पियो चालक के बीच मारपीट हो गई. कार चालक ने स्कॉर्पियो चालक की नाक तोड़ दी. शिकायतकर्ता आदित्य पांडे अपनी स्कॉर्पियो कार से जा रहे थे. पांडे की शिकायत के अनुसार इलेक्ट्रिक विंडसर कार चालक ने रॉन्ग साइड से आते हुए स्कॉर्पियो के सामने टर्न लिया. आदित्य ने हाथ का इसारा करते हुए कार चालक को रांग साईड ड्राइविंग करने की वजह पूछी. इस बात से कार कार्पयो चालक संतप्त हो गया. उसने पांडे को स्कार्पियो से नीचे उतारा और नाक पर मुक्का जड़ दिया. हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार करके जख्मी कर दिया. पांडे को इलाज के लिए मानकापुर स्थित कुणाल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने एक्स-रे जांच से नाक में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की. सिर पर गंभीर चोट आने से 10 से 12 टांके लगाए गए है. सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे