गुंडों ने एयर गन की नोंक पर लूटा
सीसीटीवी से खुलासा, पांचपावली पुलिस की कार्रवाई
नागपुर.
कुख्यात गुंडों ने एयर गन का धौंस दिखाकर मारपीट करके एक युवक को लूट लिया. यह वारदात पांचपावली के मेहंदीबाग परिसर में हुई. शिकायतकर्ता पंकज कुकड़े मेहंदीबाग पावर हाउस चौक के पास देशी शराब दुकान के पास खड़ा था. तभी आरोपी सोमेश मरसकोल्हे और सागर येटी उसके करीब आकर गालियां देने लगे. उन्होंने मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी. पंकज अपने घर जाने लगा. आरोपी पून: उसके पास आए. सोमेश ने एयरगन निकाल ली. वह पंकज को धमकाने लगा. सागर ने पंकज की जेब से नकदी निकाल ली. दोनों बाईक पर फरार हो गए. पांचपावली पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर किया. पुलिस के पास आरोपियों का कोई सुराग नहीं था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया. उनसे छीनी गई नकदी, एयर गन और बाईक बरामद की गई है. आरोपी पेशेवर अपराधी है. सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है. सोमेश 26 मामलों में लिप्त है. यह कार्रवाई एपीआई विवेक पड़घान तथा उनकी टीम ने की.