विवो ने चीन में उतारा Y600k Turbo, 9,020mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ
विवो ने चीन में Y600-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600k Turbo लाँच किया है। इसमें 9,020mAh की बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.83-इंच अमोलेड डिस्प्ले है।
टेक कंपनी विवो ने चीन में अपना एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y600k Turbo लाँच कर दिया है। कुछ ही समय पहले कंपनी ने अपनी Y600-सीरीज का Y600i डिवाइस पेश किया था। उसके बाद अब इसी सीरीज का यह दूसरा फोन आया है। बताया जा रहा है कि यह Y600 Turbo का नया वर्जन है।
कीमत की बात करें तो यह फोन 12GB+256GB के सिर्फ एक रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत 2,799 CNY रखी गई है, यानी सुमारे 41 हजार रुपये। ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं: इलेक्ट्रिक ब्लू, ड्यून गोल्ड और मिलेनियल पिंक।
फोन की सबसे खास बात उसकी बैटरी है। इसमें 9,020mAh टिपिकल-कैपेसिटी वाली बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है। हाँ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83-इंच का अमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 130Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जा सकती है।
फोन को ताकत देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 4 प्रोसेसर लगा है। साथ में 12GB तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलेगा। सॉफ्टवेयर के मामले में यह ओरिजिनओएस 6 पर आधारित एंड्रॉइड 16 पर चलता है।
कैमरे की तरफ देखें तो पीछे 50-मेगापिक्सेल का प्रायमरी कैमरा है और उसके साथ 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p तक के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
बाकी फीचर्स में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर, आईआर ब्लास्टर, एनएफसी, वाय-फाय 6 और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट शामिल है। पानी और धूल से बचाने के लिए फोन को IP68/IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इस फोन ने आठ मिलिट्री-स्टैंडर्ड एनवायरनमेंटल टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं, जिससे इसकी मजबूती का अंदाजा लगता है।