बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:26 IST

निसान की नई 7 सीटर SUV 2027 तक आने की उम्मीद, कीमत 18 से 22 लाख रुपये का अंदाज

जापानी कंपनी निसान भारत के लिए नई 7 सीटर फैमिली SUV तैयार कर रही है, जो टेक्टॉन के प्लेटफॉर्म पर बनेगी।

निसान की नई 7 सीटर SUV 2027 तक आने की उम्मीद, कीमत 18 से 22 लाख रुपये का अंदाज तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

जापानी कंपनी निसान भारतीय बाजार के लिए अपनी नई 7 सीटर फैमिली एसयूवी लाने की तैयारी में है। भारत में एसयूवी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और खासकर बड़े परिवारों में 7 सीटर गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। ग्राहकों की इसी जरूरत को देखते हुए कंपनी यह कदम उठा रही है। इस गाड़ी की इन दिनों जोरदार चर्चा है और उम्मीद है कि यह 2027 तक भारतीय बाजार में उतर जाएगी।

यह कार महिंद्रा XUV 7XO, टाटा सफारी और ह्युंदै अल्काजार जैसी गाड़ियों से सीधा मुकाबला करेगी।

नई 7 सीटर एसयूवी निसान की लोकप्रिय 'टेक्टॉन' (Tekton) एसयूवी पर आधारित होगी, और दोनों गाड़ियां CMF-B प्लेटफॉर्म शेयर करेंगी। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह गाड़ी सिर्फ टेक्टॉन का लंबा (Extended) वर्जन नहीं होगी। इसका लुक, डिजाइन और पूरा कैरेक्टर टेक्टॉन से बिल्कुल अलग होगा। टेस्टिंग के दौरान गाड़ी के कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिनसे इसके बड़े आकार का अंदाजा लगता है।

टेस्टिंग वाली कार पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढकी हुई है, फिर भी उसके रियर क्वार्टर पैनल और बड़े ग्लास को देखकर साफ होता है कि वह टेक्टॉन से काफी लंबी है। इससे तीसरी रांग (Third Row) में बैठने वालों को लेगस्पेस और आरामदायक जगह मिलने में मदद होगी। गाड़ी के आगे इनवर्टेड-L शेप के एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलाइट मिलने की संभावना है। साथ ही नई ग्रिल और बंपर भी दिया जा सकता है। पीछे की तरफ बूमरैंग-शेप के एलईडी टेललाइट और मोटी एलईडी लाइट बार से गाड़ी को मॉडर्न लुक मिलेगा।

इंजन की बात करें तो पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.3 लिटर, 4 सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए जाने की पूरी संभावना है। वजन में भारी इस गाड़ी के लिए यह इंजन सही बैठेगा। ट्रांसमिशन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड वेट ड्युअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलने की संभावना है। इस एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सेटअप दिया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो निसान की इस नई 7 सीटर एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख से 22 लाख रुपये के बीच रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इससे पहले निसान भारत में 7 सीटर कार 'एक्स-ट्रेल' (X-Trail) लाई थी, लेकिन वह सीबीयू (CBU) रूट से आने की वजह से काफी महंगी साबित हुई थी। इसलिए ऑटो इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीद है कि आने वाली यह नई एसयूवी कंपनी के लिए भारतीय बाजार में गेमचेंजर साबित हो सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे