गिट्टीखदान में युवक के घर से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद
प्रोबेशन पथक की कार्रवाई, 25,600 रुपये का हथियार जब्त
नागपुर। गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र के सुरेंद्रगढ़ में पुलिस के प्रोबेशन पथक ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के घर से देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस का खोखा बरामद किया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 25,600 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वेदप्रकाश उर्फ रॉबिन्सन लालजी मिश्रा (34), निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास, सुरेंद्रगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 760/2026 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई 10 अक्टूबर 2026 को रात 1 से 2 बजे के बीच की गई। मामले में पुलिस हवलदार संदीप चंगोले (बक्कल नंबर 5570) ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।