शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:11 IST

गौ तस्करी के संदेह से दो गुट में मारपीट

कार की भी तोड़फोड़, मानकापुर में मामला दर्ज

नागपुर

मानकापुर थाने के तहत गौ-तस्करी के संदेह में दो गुट में मारपीट हुई है. चंद्रपुर निवासी शुभम शंकर जवादे अपनी अर्टिगा कार का अय्यूब हाइड्रॉलिक्स गैरेज से मरम्मत के कराने के बाद ट्रायल ले रहा था. तभी सैयद बाबा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर आर्टिगा को रोका. बताया जाता है कि बाबा मवेशियों की तस्करी करने के बारे में शुभम से पूछने लगा. बाबा ने अन्य साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद गालियां देते हुए कार की चाबी और मोबाइल छीन लिया. शुभम और उसके दो दोस्तों से मारपीट की. लोहे की रॉड से कार भी क्षतिग्रस्त कर दी. घटना का पता चलने पर मानकापुर पुलिस मौके पर पहुंची. वह कार को थाने ले आई. पूछताछ करने पर कार का चंद्रपुर में गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने का पता चला. इसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे