गांजा पीने से रोकने पर अपराधियों ने सिर फोड़ा
गांजाखेत परिसर में वारदात, तहसील में मामला दर्ज
नागपुर.
नशेड़ियों को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया. घर की छत पर बैठकर गांजा पी रहे अपराधी युवकों को जब मकान मालिक ने वहां से जाने के लिए कहा, तो आरोपियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पहले गाली-गलौज की और फिर बदला लेने के लिए युवक के सिर पर प्लास्टिक का गमला दे मारा। इस हमले में युवक घायल हो गया। मामला तहसील थाना क्षेत्र का है.
तहसील थाने के तहत गांजाखेत चौक के पास अपराधियों ने छत पर गांजा पीने से रोकने पर युवक को हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया. जख्मी 30 वर्षीय नितीन चंद्रभान चांदेकर जबकि आरोपी श्रवण पराते, जतिन पराते और नितेश कालू है. 14 नवंबर की सुबह आरोपी जख्मी नितीन के घर की छत पर बैठकर गांजा पी रहे थे. जब नितीन ने उन्हें घर की छत से नीचे उतरकर वहां से जाने के लिए कहा. इससे तीनों संतप्त हो गए. वह रात 8 बजे नितीन के घर के पास पहुंचे. उसे घर के सामने घेर लिया. देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पास में पेड़ के पास रखा प्लास्टिक का गमला उठाया और सीधे नितीन के सिर पर दे मारा. अचानक हुए इस हमले में नितीन घायल हो गया. उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया. आरोपी अपराधी है. नितिन के खिलाफ भी मामले दर्ज है. इसे देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।