सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

धराया साल भर से फरार कुख्यात नौशाद

जुर्म PT24 टीम

इप्पा गैंग का सदस्य, सालों से अपराध में सक्रिय

नागपुर.

तहसील थाने के तहत डोबी नगर में मारपीट, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक साल से फरार आरोपी कुख्यात अपराधी नौशाद खान को पुलिस ने उसके ही घर से गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता शेख सादाब शेख गुलाब अपने घर में खाना खा रहा था. इसी दौरान मुख्य आरोपी इरफान उर्फ गजनी, रमजान उर्फ ढोलवाला और उनके दो साथी वहां पहुंचे. सादाब जब घर से बाहर आया और आरोपियों से वहां आने की वजह पूछी, तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी और अश्लील गाली-गलौज करने लगे. आरोपियों ने सादाब को डोबी नगर स्थित एक बंद लोहे की कंपनी में ले जाकर दोबारा मारपीट की. पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़ित ने तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में इरफान और रमजान को पहले नोटिस देकर छोड़ा गया था, जबकि कुख्यात अपराधी नौशाद खान फरार चल रहा था. उसके खिलाफ फरारी में ही न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया था. इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी नौशाद अपने घर में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. नौशाद के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. वह काफी समय से अपराध में सक्रिय है. वह इप्पा गैंग से जूड़ा है. उसने फरारी के दौरान ही अपने दोस्तों का जन्म दिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था.

बाइट : सतीश फरकाडे सेकंड पीआई तहसील थाना

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन