करोड़ों डकारकर बैठा निर्मल उज्ज्वल बैंक
पीड़ित कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर, नंदनवन स्थित मुख्यालय में हंगामा, प्रबंधन के खिलाफ फूटा आक्रोश
नागपुर.
मेहनत की कमाई बैंक में जमा कराई, ताकि वक्त पड़ने पर वह परिवार के काम आए लेकिन अब वही जमा पूंजी वापस पाने के लिए सैकड़ों निवेशकों को बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. निर्मल उज्ज्वल बैंक में करोड़ों रुपये फंसने और जमा रकम लौटाने में लगातार टालमटोल किए जाने से निवेशकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. नंदनवन स्थित बैंक की मुख्य शाखा के सामने बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमकर हंगामा किया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी रकम तत्काल लौटाने की मांग की. राशि नहीं लौटाने पर निवेशकों ने मजबूर होकर कानून हाथ में लेने की तैयारी दर्शायी है. निवेशकों का आरोप है कि बैंक की एफडी और अन्य बचत योजनाओं में उन्होंने अपनी जिंदगीभर की कमाई जमा की थी. किसी ने बच्चों के भविष्य के लिए रकम रखी थी तो किसी ने रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों के लिए अपनी पूंजी सुरक्षित समझकर बैंक में जमा कराई थी. लेकिन अब जब अपनी ही रकम वापस मांगने पहुंच रहे हैं तो उन्हें केवल तारीख पर तारीख मिल रही है. करोड़ों रुपये की जमा पूंजी फंसने से निवेशकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. बैंक के संचालक उन्हें जवाब तक नहीं दे रहे है. जिससे उनका गुस्सा किसी भी वक्त फूट पड़ेगा. उन्हें मेहनत की कमाई हासिल करने के लिए कानून हाथ में लेना पड़ेगा. लोगों भविष्य की योजनाओं के लिए रुपए जमा किए थे.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।