सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

भाजपा विधायक के अस्पताल में गबन

जुर्म PT24 टीम

मरीजों के 10 लाख हड़पे, चार कर्मियों पर मामला दर्ज

नागपुर.

चिमुर के भाजपा विधायक बंटी भांगड़िया के समूह द्वारा संचालित एनएसएच हॉस्पिटल के कर्मियों द्वारा इलाज के बिल के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. लकड़गंज पुलिस ने अस्पताल के चार कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला लकड़गंज स्थित एनएसएच हॉस्पिटल का है. आरोपियों की पहचान अभिजीत दिनकर उरकांडे, आशुतोष भाऊराव राघोर्ते, प्रफुल्ल तुकारामजी सोनसरे और सूरज भीमराव नारनवरे के रूप में हुई है. एनएसएच हॉस्पिटल गंगाबाई घाट मार्ग पर है. वहां शिकायतकर्ता 28 वर्षीय द्वारकादास भुतड़ा मैनेजमेंट का काम देखते हैं. आरोपी कर्मचारी हॉस्पिटल के बिलिंग और फार्मेसी विभाग में कार्यरत है. चारों कर्मियों ने मिलीभगत कर मरीजों से नकद और ऑनलाइन भुगतान स्वीकार किया. ऑनलाइन पेमेंट के लिए अस्पताल के आधिकारिक खाते के बजाय निजी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया. इतना ही नहीं, अस्पताल के सॉफ्टवेयर में इन लेन-देन की एंट्री भी नहीं की गई और मरीजों को आधिकारिक रसीद तक नहीं दी गई. जब अस्पताल के लेन-देन का हिसाब लगाया गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बिलिंग विभाग से 7 लाख रुपये और फार्मेसी विभाग से 3 लाख 11 हजार 40 रुपये का हिसाब नहीं मिला. शिकायत मिलते ही लकड़गंज पुलिस ने कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन