मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:31 IST

तलाक के पहले ही चल गए चाकू

दो लोग जख्मी, जिलाधीश कार्यालय के सामने वारदात

नागपुर.

तलाक के समझौते के दौरान महज Rs 4 हजार रुपये को लेकर हुए मामुली विवाद में चाकू चलने से दो लोग जख्मी हो गए. यह मामला सदर थाना परिसर का है. तलाक को लेकर अमरावती और यवतमाल के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. 5 अक्तूबर की शाम 5 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने फुटपाथ पर दोनों पक्षों के लोग तलाक के गहने और पैसों के लेन-देन को लेकर समझौता कर रहे थे. इसी दौरान शिकायतकर्ता सुमन पुसाटे के बहन की बेटी ने अपने पिता की तरफ से हार के लिए दिए गए 4 हजार रुपये वापस करने की मांग की. उसके पति ने रुपये वापस कर दिया. इसी दौरान पति की बहन ने कथित तौर पर उसे घूरकर देखा. इसी बात से चर्चा का माहौल गर्मा गया. घूरकर देखने को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोपी मयुर भगत ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. हमले में रविंद्र लोहकरे के सिर पर चाकू से वार किया गया, जबकि बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति रंगनाथ लोहकरे के पेट पर चाकू से हमला कर दिया गया. इसके बाद अन्य लोगों ने भी दोनों से मारपीट की. इससे तनाव निर्टमाण हो गया. सदर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों मयुर भगत, मुकेश भगत, शैलेश वाहने और गजरे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे