सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 10:20 IST

इलाज के Rs 1,500 के लिए अस्पताल में तांडव

निरामय अस्पताल में तोड़फोड़, सुपरवाइजर-डॉक्टर पर हमला

नागपुर.

इलाज के महज 1,500 रुपये के भुगतान को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने कानून को ताक पर रखकर इमामवाड़ा परिसर स्थित निरामय अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया. अस्पताल के सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, वहीं एक डॉक्टर को भी निशाना बनाया गया. घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इमामवाड़ा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

20 अक्टूबर की रात सड़क दुर्घटना में घायल संदीप ठोकर को उपचार के लिए निरामय अस्पताल लाया गया था. एक्सरे जांच के बाद डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी दी. बेंडेज बांधकर उसे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. ठोकर के साथ आए लोगों ने उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने का बताया. निरायम हास्पिटल के सुपरवाइजर सूभाष गायधने ने ठोकर के साथ आए लोगों को उपचार के 1,500 रुपये देने को कहा. इसे लेकर गायधने का लोगों से विवाद हो गया. विवाद के दौरान लोग गायधने को धमकी देकर अस्पताल से चले गए. कुछ समय बाद सागर निकम और आदित्य तिवारी कथित तौर पर अपने पांच से छह साथियों के साथ अस्पताल लौटे. इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपियों ने गायधने के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हॉकी स्टिक और हाथ-मुक्कों से किए गए हमले में सुपरवाइजर घायल हो गए। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए एक डॉक्टर से भी मारपीट की. अस्पताल में रखी वस्तुओं की तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. एक पखवाड़े के भितर अस्पताल में तोड़फोड़ करके चिकित्सकर से मारपीट करने की यह दूसरी वारदात है. इसके पूर्व धंतोली में बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉ. गांधी से मारपीट करके तोड़फोड़ की थी.

इमामवाड़ा पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर इमामवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.मामले में आगे की जांच जारी है. अस्पताल में इलाज के खर्च को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंचने से स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा फिर सुर्खियों में आ गया है. अब पुलिस जांच में घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे