शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
11:33 IST

ईस्टर्न स्पार्टस क्लब में गंदगी ही गंदगी !

सदस्यों की शिकायत के बाद पहुंची एफडीए टीम, 14 दिनों की मोहलत

नागपुर.

वर्धमान नगर के ईस्टर्न स्पाेर्टस क्लब में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. क्लब में भोजन करने के दौरान टेबल पर काकरोच दिखाई देने से क्लब के सदस्यों ने दो दिन पहले काफी हंगामा मचाया. उनकी शिकायत के आधार पर एफडीए ने 12 अक्तूबर को क्लब पर कार्रवाई की है. एफडीए ने क्लब को नोटिस देकर 14 दिनों के भितर सुधार करने का निर्देश दिया है. ईस्टर्न स्पार्टस क्लब पूर्व नाम का बड़ा नाम है. करीब 40 साल पहले इसकी स्थापना हुई है. इसके करीब 1200 सदस्य बताए जाते है. इनमें व्यापारियों की संख्या अधिक है. कुछ समय से व्यापारी क्लब में साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर काफी नाराज है. उन्होंने पहले क्लब के संचालकों को शिकायत की. उनके कोई कदम नहीं उठाने के बाद एफडीए को शिकायत की. जिसके आधार पर 12 अक्तूबर को एफडीए की टीम क्लब में पहुंची. बताया जाता है कि गंदगी देखकर एफडीए की टीम ने भी क्लब कर्मियों को फटकार लगाई. उसने क्लब को नोटिस देते हुए 14 दिनों के भितर सुधार करने के निर्देश दिए. अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे