कोराडी दर्शन पर जाने से रोका, तो पत्नी की डंडे से पिटाई!
नागपुर के कपिलनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोराडी में देवी दर्शन के लिए जाने से मना करने पर पति ने पत्नी की लकड़ी के डंडे से पिटाई कर दी। हमले में महिला घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर को नारी स्थित रसोड माडा कॉलोनी में हुई। 36 वर्षीय तृप्ति अपने पति सुखदेव खोब्रागड़े के साथ रहती हैं। आरोप है कि कोराडी में देवी दर्शन के लिए जाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सुखदेव ने लकड़ी के डंडे से पत्नी की आंख के ऊपर वार किया और हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
घायल महिला को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। महिला की शिकायत के आधार पर कपिलनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।