सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:54 IST

दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पिता-पुत्र सहित तीन जख्मी

नागपुर जिले के सावनेर में देर रात दो बाइकों के बीच ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि मौके पर हड़कंप मच गया. हेटी परिसर में नासिर ढाबे के पास हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए. एक तरफ पिता-पुत्र बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तो दूसरी तरफ से आ रही बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंगसा निवासी 50 वर्षीय हिरालाल उईके अपनी बाईक क्रमांक MH-40-DH-7435 पर खेत से घर जा रहे थे। उनके साथ 19 वर्षीय बेटा साहिल भी मौजूद था. नासिर ढाबे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए. हिरालाल उईके के हाथ में चोट आई, जबकि उनके बेटे साहिल को भी चोटें लगीं. दूसरी बाइक पर सवार हेटी निवासी 30 वर्षीय किशोर जगदीश पोगडे भी घायल हो गए. उनके पैर में गंभीर चोट आ गई. उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया. सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड की सूचना पर हाईवे पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

सावनेर में सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर अब वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहे है. स्पीड ब्रेकर के बनावट की वजह से हादसे हो रहे है. सदभावना कॉलोनी के पास बने सीमेंट के स्पीड ब्रेकर से एक ही दिन में दो वाहनों को नुकसान हुआ. पहला हादसा शाम 6.30 बजे और फिर दूसरा 11.30 बजे हुआ.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे