शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
14:53 IST

दिल्ली: दोस्त से मिलने निकली नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या, चार गिरफ्तार

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में १६ साल की लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस ने ५० से ज्यादा सीसीटीव्ही खंगाले और ७२ घंटे में चार आरोपियों तक पहुंची।

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोस्त से मिलने घर से निकली १६ साल की लड़की के साथ गैंगरेप करके उसकी हत्या कर दी गई। लड़की की बॉडी १३ सितंबर को कुशक रोड के पास एक खाली खेत में मिली थी। पुलिस ने इस केस की जांच में ५० से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज चेक की और सिर्फ ७२ घंटों में चार लोगों को पकड़ लिया। इनमें तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़की ने स्कूल छोड़ दिया था और घर की मदद के लिए नौकरी ढूंढ रही थी। वो १७ साल के एक लड़के को जानती थी। घटना वाले दिन वो उसी से मिलने के लिए बाहर निकली थी। पुलिस के मुताबिक जांच में यह भी पता चला कि इस लड़के ने अपने बाकी दोस्तों को भी बुला लिया था। पुलिस का कहना है कि चारों पर लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। इसके बाद उसकी हत्या करके शव को खाली जगह पर फेंक दिया गया। इस मामले में १९ साल के शिवम उर्फ सुदामा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि १६ और १७ साल के तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

१३ सितंबर की सुबह कुशक रोड के पास खेत में शव मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने की वजह से शुरुआत में शव की पहचान करना भी पुलिस के लिए मुश्किल था। मेडिकल और फॉरेंसिक जांच के बाद यह साफ हुआ कि लड़की के साथ रेप हुआ था। इसके बाद हत्या, सबूत मिटाने और नाबालिग लड़की के साथ रेप को लेकर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया।

घटनास्थल पर कोई चश्मदीद न होने की वजह से पुलिस ने इलाके और आसपास के रास्तों के ५० से ज्यादा सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगाली। इस फुटेज में घटना के आसपास के वक्त एक शक के दायरे में आने वाला टेम्पो दिखा। अंधेरे की वजह से शुरू में उसका नंबर साफ नहीं दिख रहा था। लेकिन पुलिस ने टेम्पो का पीछा करते हुए उसे खड्डा कॉलनी इलाके में ढूंढ निकाला। इसके बाद जांच की दिशा साफ हो गई। अफसरों के मुताबिक टेम्पो चालक से पूछताछ करने के बाद पुलिस संदिग्धों तक पहुंची। जांच के दौरान दो चाकू और आरोपियों के कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। इस केस में हर आरोपी की भूमिका और घटना का पूरा क्रम क्या था, इसे लेकर पुलिस की आगे की जांच जारी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे