सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:52 IST

धक्का लगने पर किया था जानलेवा हमला

धक्का लगने पर किया था जानलेवा हमला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान लगा एक मामूली धक्का ऐसा भारी पड़ा कि मामला सीधे चाकूबाजी तक पहुंच गया. विवाद का बदला लेने के लिए दो युवक रात के अंधेरे में पीड़ित के घर में घुस गए और चाकू से हमला कर दिया. बेटे को बचाने आई बुजुर्ग मां भी जख्मी हो गई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक आरोपी को दबोच लिया है. मछली विक्रेता यशवंत गौर 23 अक्टूबर को भवानी चौक परिसर में आयोजित दुर्गा विसर्जन रैली में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनका अभिषेक उर्फ अमोल परसपगार और उसके साथी रवि पांडे से धक्का लगने पर विवाद हुआ था. रात 2.30 बजे दोनों यशवंत के घर पहुंच गए और जबरन अंदर घुसकर चाकू से हमला कर दिया था. यशवंत को बचाने के प्रयास में बुजुर्ग मां भी जख्मी हो गई थी. पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की. अभिषेक उर्फ अमोल परसपगार को गिरफ्तार कर लिया. रवि पांडे फरार है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे