चिक्की के पैसे मांगने पर जानलेवा हमला
नागपुर.
हाथठेले पर मुंगफली और चिक्की बेचकर गुजारा करनेवाले व्यक्ति को सामान के पैसे मांगने पर अपराधियों ने चाकू से वार करके गंभीर जख्मी कर दिया. यह वारदात हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जख्मी रोहित कुमार वर्मा हाथठेले पर मुंगफली और चिक्की बेचता है. वह 14 सितंबर को उदय नगर से जा रहा था. उसी वक्त आरोपियों ने रोहित को रोका. उससे मुंगफली और चिक्की खरीदी. रोहित के पैसे मांगने पर गालियां देने लगे. धमकाते हुए चाकू से वार कर दिया. रोहित को जख्मी करके फरार हो गए. हुड़केश्वर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी खुशाल उर्फ कैरी मोहन पवैया, न्यू सुभेदार ले-आऊट, पूष्पेंद्र महश कश्यप, अयोध्या नगर तथा कार्तिक महेंद्र कश्यप, सक्करदरा को गिरफ्तार किया है. कार्तिक के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है.